कोठली बाहर मतदान अभियान ने मधेशी को मंजिल के करीब ला दिया : श्यामसुन्दर मण्डल l
श्यामसुन्दर मण्डल, भारदह | आजाद़ी_करीब_है “स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन”की आस्था, आदर्श और विचार ने मधेश के बुद्धिजीवी और राजनैतिक रूपमे सचेत मधेशीयों की विश्वास को जबर्जस्त रूप में आकर्षित करने मे सफल हुआ है । काँग्रेस एमाले का शासकीय शक्ति एवं कथित मधेशी दलों की छल, प्रपंच और भ्रम के बीच नेपाली साम्राज्य भितर रहे ८ जिल्ला मे आश्विन २ गते सम्पन्न स्थानीय निर्वाचन मे २१ लाख मतदाताओं मे से ३ लाख अधिक का मत हासिल करने मे सफल हुआ है । शासकीय तथा मधेशी कहलानेवाले दलों द्वारा खर्च की गई करोडौं रकम, लोभ लालच, दारू, मांस आदि से अचेत मधेशी बाहेक सचेत मधेशीयों की मतमे कोई प्रभाव नही पर सका । सचेत मधेशीयों का मत बगैर कोई लालच स्वतन्त्र मधेश के एजेन्डा को खुलकर वकालत किया है ।
यह स्वतन्त्र मधेश निर्माण के लिए सुखद संकेत है । अचेत मधेशीयों की मत तानने के लिए मेयर, मुखिया और अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने लाखौं करोडों खर्च किया है। १४ वर्ष से उपर उमर रहे युवाओं को परिचालित करने के लिए दारू, मांस और नास्ता-पानी में भी मोटी रकम खर्च किया गया है । स्वतन्त्र मधेश अभियान के विरूद्ध अनेकौं भ्रामक प्रचार कर मतदाताओं को प्रभावित किया गया है । मत-बदर करना अनुचित है, मत-बदर का कोई मुल्य मान्यता नही है, ईसकी गन्ती नही होगी, मधेश स्वतन्त्र हो ही नही सकता, स्वतन्त्रता अभियान मे लाग्नेवालों का जीवन सुरक्षित नही है जैसे भ्रम कमजोर और अचेत मतदाताओं मे फैलाकर “कोठली बाहर” मतदान के विरूद्ध जनमत तैयार किया गया । बावजुद ईसके राजनैतिक रूपमे सचेत और स्वतन्त्र मधेश प्रति आस्थावान मधेशी बुद्धिजीवी, विद्यार्थी और युवाओं की दृढ़ता को भंग नही कर सके । सचेत मतें कोठली बाहर पडा और स्वतन्त्र मधेश गठबन्धन को मधेश मे सशक्त रूप मे स्थापित करके ही छोडा । डा. सीके राउत और नेतृत्व जो “कोठली बाहर मतदान अभियान” का सर्जक थें, वें सभी धन्यवाद के पात्र है जिस ने स्वतन्त्र मधेश की विचार को नेपाली शासक की मन मस्तिष्क मे गहरा छाप एवं चिन्ता जगाने मे सफल बनाया है । मधेशी जनता मे स्वतन्त्र मधेश देश निर्माण प्रति आशा और विश्वास जगाने मे सफल बनाया है । मधेशी नेता एवं दलों मे गुलामी की विचार से उनलोगों की भविष्य संकट मे फँस्ने की अवस्था का संकेत करने मे सफल हुआ है। “कोठली बाहर” अभियान ने मधेश देश निर्माण की परिस्थिति सहज और निकट होती जा रही शुभ संकेत किया है । कोठली बाहर मतदान अभियान मे अपना अमूल्य समय लगानी कर भूक, प्यास, पैसा, पसिना, डर, धम्की, दबाव आदि की परवाह ना करते हुए दिनरात एक कर गाँव गाँव, नगर नगर, टोल टोल, घर-घर पहुँचकर स्वतन्त्रता आन्दोलन को ईस परिस्थिति में पहुँचाने के प्रति उच्च मुल्यांकन करते हुए धन्यवाद और आभार प्रकट करते हैं । “स्वराज संजीवनी अभियान जारी रखैं, मधेश देश निर्माण की महान लक्ष्य प्रति समर्पित बनैं !” जय मधेश !!
0 comments:
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.